{"_id":"5fef8b0f8ebc3e41db1c0fb7","slug":"two-carore-rupees-wine-drink-in-new-year-jhansi-news-jhs1849741171","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नए साल के जश्न में सवा दो करोड़ की शराब पी गए शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: नए साल के जश्न में सवा दो करोड़ की शराब पी गए शौकीन
Sat, 02 Jan 2021 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नए साल का जश्न झांसी वालों ने खूब मनाया। इस जश्न के दौरान शौकीन करीब सवा दो करोड़ रुपये की शराब गटक गए। वैसे अममून अन्य दिनों में 80 से एक करोड़ रुपये शराब की खपत जिले में होती है। यह रोज होने वाली बिक्री से दोगुनी है। कमाई से विभाग को भी खासा राजस्व मिला।
विज्ञापन
नए साल का लोगों ने तरह-तरह से उत्साह मनाया। इस दौरान जिले में शराब की जमकर बिक्री हुई। जिले में शराब की 442 दुकानें हैं। 30 और 31 दिसंबर 2020 की शाम से लेकर 1 जनवरी 2021 की सुबह तक लोग करीब सवा दो करोड़ की शराब पी गए। अंग्रेजी शराब की 16,197 बोतलों के साथ 18,117 बीयर की बोतलें शौकीन पी गए। इसी तरह, साढ़े तीन लाख लीटर देशी शराब की बिक्री हुई।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब से 64 लाख 78 हजार 800 रुपये, बीयर से एक करोड़ 27 लाख 40 हजार रुपये व देशी से 21 लाख 19 हजार 689 रुपये का राजस्व मिला। इस तरह झांसी में शौकीन करीब सवा दो करोड़ की शराब पी गए। अमूमन एक दिन में करीब 80 से एक करोड़ की शराब व बीयर बिकती है।
विज्ञापन