फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two brothers murdered by car

दबंगों की शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे दो भाईयों को कुचला

Fri, 31 Jan 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
two brothers murdered by car
झांसी -बबीना के गांव मुराई की घटना में कोटी चमरऊआ का तालाब का घटना स्थल पर पड़ा कार का टूटा हुआ आगे ?
झांसी। बृहस्पतिवार की सुबह को आटा चक्की के लिए ट्रांसफारमर से केबल डालने पर दबंगों द्वारा की गई मारपीट की शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को कार से कुचलकर मार डाला गया। तेज रफ्तार कार से बाइक में सामने से टक्कर मारी गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। इस घटना से गांव में दहशत है। पुलिस ने दस लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दिलदहला देने वाली यह वारदात बबीना थाना क्षेत्र के गांव मुरारी की है। इस गांव के निवासी भैया साहब आटा चक्की चलाता है। बताया जाता है कि चक्की का केबल जिस ट्रांसफारमर से लगा हुआ था वह खराब हो गया था अब दूसरे ट्रांसफारमर से केबल जोड़ा जा रहा था। सुबह को करीब आठ बजे नीरज भार्गव (32) और उसका छोटा भाई विवेक (26) बिजली लाइनमैन के साथ मिलकर केबल जुड़वा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के कुछ लोग आ गए और केबल जोड़ने से रोकने लगे। विरोध करने पर नीरज और विवेक के साथ मारपीट की गई। झगड़े की सूचना पाकर भैया साहब पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। गांव वालों ने पहुंचकर बीच-बचाव करा दिया था। झगड़े की शिकायत करने के लिए नीरज और विवेक बीएचईएल पुलिस चौकी पर जा रहे थे। बाइक सवार दोनों भाई गांव से पौने तीन किलोमीटर दूर कोटी चमरऊआ बांध के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार से आई कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर बांध के पास गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतकों के भाई राहुल भार्गव की तहरीर पर गांव के ही पुरुषोत्तम उर्फ पतरोल, अरविंद उर्फ चिकना, रोहित उर्फ छोटू, सुखदेव, प्रद्युम्न, सूरजभान, सुनील भार्गव, रेखा, हरकुंवर व ऊषा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार के साथ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed