{"_id":"5e329e838ebc3e77dd500701","slug":"two-brothers-killed-in-babina-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : दबंगों की शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे दो भाइयों को कार से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : दबंगों की शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे दो भाइयों को कार से कुचलकर मार डाला
Thu, 30 Jan 2020 02:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक भाइयों की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
झांसी में गुरुवार की सुबह को आटा चक्की के लिए ट्रांसफार्मर से केबल डालने पर दबंगों द्वारा की गई मारपीट की शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को कार से कुचलकर मार डाला गया। तेज रफ्तार कार से बाइक में सामने से टक्कर मारी गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। इस घटना से गांव में दहशत है। पुलिस ने दस लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दिलदहला देने वाली यह वारदात बबीना थाना क्षेत्र के गांव मुराई की है। इस गांव के निवासी भैया साहब आटा चक्की चलाता है। बताया जाता है कि चक्की का केबल जिस ट्रांसफारमर से लगा हुआ था वह खराब हो गया था अब दूसरे ट्रांसफारमर से केबल जोड़ा जा रहा था। सुबह को करीब आठ बजे नीरज भार्गव (32) और उसका छोटा भाई विवेक (26) बिजली लाइनमैन के साथ मिलकर केबल जुड़वा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के कुछ लोग आ गए और केबल जोड़ने से रोकने लगे। विरोध करने पर नीरज और विवेक के साथ मारपीट की गई। झगड़े की सूचना पाकर भैया साहब पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। गांव वालों ने पहुंचकर बीच-बचाव करा दिया था। झगड़े की शिकायत करने के लिए नीरज और विवेक बीएचईएल पुलिस चौकी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
बाइक सवार दोनों भाई गांव से पौने तीन किलोमीटर दूर कोटी चमरऊआ बांध के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार से आई कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर बांध के पास गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतकों के भाई राहुल भार्गव की तहरीर पर गांव के ही पुरुषोत्तम उर्फ पतरोल, अरविंद उर्फ चिकना, रोहित उर्फ छोटू, सुखदेव, प्रद्युम्न, सूरजभान, सुनील भार्गव, रेखा, हरकुंवर व ऊषा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।