फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two arrested for cutting fake fine receipt for eating spices

Jhansi News: मसाला खाने की फर्जी जुर्माना रसीद काटने पर दो दबोचे

Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cutting fake fine receipt for eating spices
मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पान मसाला खाकर आने वालों की 500-500 रुपये की फर्जी जुर्माना रसीद काटने वाले लोगों को स्टाफ ने पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल परिसर में पान मसाला खाकर आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। पान मसाला खाते हुए पकड़े जाने पर 50 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। मगर दो युवकों ने इसकी आड़ में फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया। कुछ दिनों से युवक मेडिकल कॉलेज में जाकर फर्जी जुर्माना रसीद बनवाकर 500-500 रुपये का चालान करने लगे। बृहस्पतिवार को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में फर्जी जुर्माना रसीद काटने पर तीमारदार से युवकों की बहस शुरू हो गई। पास से ही ईएमओ गुजर रहे थे। उन्होंने विवाद को लेकर पूछताछ की तो मामला पकड़ में आ गया। युवकों ने ईएमओ पर भी धौंस दिखाई और बोले कि उन्हें सीएमओ ऑफिस से रसीद काटने के लिए कहा गया है। बाद में एक युवक खुद को इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर बताने लगा। स्टाफ को युवक फर्जी समझ में आए तो उन्होंने पुलिस बुला ली। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed