फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Twenty thousand aabadi disturb for water

बीस हजार की आबादी पानी को हो रही परेशान

Tue, 15 Sep 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Twenty thousand aabadi disturb for water
झांसी। सिविल लाइन पानी की टंकी पर लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की जलापूर्ति ठप रही। इस कारण 20 से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जलनिगम कॉलोनी में पहाड़ी पर स्थित सिविल लाइन पानी की टंकी के बगल से एक नई टंकी का निर्माण किया जा रहा है। नई टंकी की जमीन के नीचे आ रही पाइप लाइनों को शिफ्टिंग का काम रविवार की रात में किया गया। इस कार्य के कारण संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति को सुबह व शाम के वक्त बंद रखा गया। वहीं, रविवार की सुबह जब जलापूर्ति दी गई, तब बिजली की आवाजाही के कारण लोग पानी नहीं भर सके। इसके बाद सोमवार की सुबह 11 बजे तक आपूर्ति न मिलने से सिविल लाइन, स्टेशन रोड, विवेकानंद कॉलोनी, मनु विहार, नगर निगम, चित्रा चौराहा रोड, ऑफीसर्स कॉलोनी आदि क्षेत्र के लोग परेशान हो उठे। तमाम लोग जानकारी करने के लिए सिविल लाइन टंकी पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद एक घंटे तक संबंधित क्षेत्रों को जलापूर्ति दी गई, जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जंपर उड़ने से कई क्षेत्रों की बंद रही बिजली
झांसी। हाइटेंशन लाइन का जंपर उड़ने से सोमवार की सुबह दो घंटे तक मेडिकल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे।
बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मेडिकल सबस्टेशन तक आने वाली लाइन का जंपर सोमवार की सुबह पांच बजे उड़ गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को तलाश किया। सुबह सवा सात बजे आपूर्ति चालू कर दी गई। बिजली न आने से करगुवा, मेडिकल, गुमनावारा, महाराण प्रताप नगर, वीरांगना नगर, कोछाभांवर, पिछोर, पैरामेडिकल, शिवाजी नगर, राजपूत कॉलोनी व आसपास क्षेत्रों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed