फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Turmeric extract will relieve the pain of pregnant women, testing will start in May

Jhansi News: हल्दी के अर्क से दूर होगा प्रसूताओं का दर्द, परीक्षण मई से

Tue, 29 Apr 2025 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Turmeric extract will relieve the pain of pregnant women, testing will start in May

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हल्दी के अर्क से ऑपरेशन से डिलीवरी करावनी वाली प्रसूताओं का दर्द दूर करेंगे। मई से शुरू होने वाले ट्रायल के दौरान 120 प्रसूताओं को दवाओं के साथ करक्यूमिन अर्क का भी सेवन कराया जाएगा। फिर स्वस्थ होने के समय पर एनेस्थीसिया और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टर अध्ययन करेंगे। मेडिकल कॉलेज की एथिकल कमेटी (नैतिक समिति) से क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी भी मिल गई है। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि ट्रायल के दौरान ऑपरेशन से डिलीवरी करवाने वाली 240 प्रसूताओं के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप की 120 प्रसूताओं को नियमित उपचार के दौरान दी जाने वाली दर्द निवारक दवाएं और एंटीबायोटिक दी जाएंगी। जबकि, दूसरे ग्रुप की 120 प्रसूताओं को इन दवाओं के साथ-साथ हल्दी को चमकीला पीला रंग देने वाले करक्यूमिन अर्क का भी सेवन कराया जाएगा। फिर अध्ययन किया जाएगा कि नियमित इलाज के बजाय करक्यूमिन अर्क का सेवन करने वाली प्रसूताओं के ऑपरेशन के घाव जल्दी भरे या नहीं। साथ ही पहले ग्रुप की महिलाओं की तुलना में दूसरे ग्रुप की प्रसूताओं की सूजन और दर्द में भी कितनी जल्दी कमी आई। शोध कार्य में राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन और एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से भी समन्वय स्थापित किया गया है। इस शोध कार्य में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या जैन, डॉ. सिप्पी अग्रवाल, डॉ. फहाद, डॉ. बृजेंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed