{"_id":"5f778a5e8ebc3e9be418c64e","slug":"tulsi-express-will-be-stay-at-lalitpur-jhansi-news-jhs1777084144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद होगा तुलसी समेत दो साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद होगा तुलसी समेत दो साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना काल में अधिकांश ट्रेन रेलवे द्वारा रद्द की गई हैं, लेकिन शासन की गाइडलाइन के अनुसार वर्तमान में कुछ ट्रेनों को विशेष ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा है। अभी तक ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मात्र सात ट्रेनों का ही ठहराव किया जा रहा है। लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक से प्रयागराज जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस एवं गोरखपुर से सिकंदराबाद तक विशेष ट्रेनों का संचालन इसी सप्ताह से शुरु किया जा रहा है। यह दोनों ट्रेन दोनों ओर से दो-दो दिन संचालित होंगी और इनका ठहराव ललितपुर में भी किया गया है। तुलसी एक्सप्रेस पांच अक्तूबर से तो गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस छह अक्तूबर से संचालित की जाएगी।
कोवडि-19 से बचाव के लिए शासन द्वारा मार्च माह में शुरु किया गया लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया था। लेकिन लॉकडाउन के दो माह बाद रेलवे द्वारा धीरे-धीरे विशेष ट्रेनों का संचालन शुरु किया गया, जिसके तहत ललितपुर रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर, पुष्पक एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस के अलावा बीते माह से कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी विशेष ट्रेन के रुप में किया गया है, जिसका ठहराव ललितपुर में हो रहा है। अब रेलवे ने कुछ और साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन विशेष ट्रेनों के रुप में शुरु किया है। जिनमें ललितपुर में 02129/ 02130 लोकमान्य तिलक-प्रयागराज (तुलसी एक्सप्रेस) का संचालन पांच अक्टूबर से शुरु किया जा रहा है, जिसका ठहराव सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। इसी प्रकार 02589/ 02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन शुरु छह अक्टूबर से किया जा रहा है, यह ट्रेन भी दोनों ओर से सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।
यह रहेगा समय
प्रयागराज और लोकमान्य तिलक के मध्य चलने वाली 02129 लोकमान्य तिलक-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन का लोकमान्य तिलक से प्रत्येक मंगलवार व रविवार को सुबह 5.23 बजे चलेगी और ठाणे, कल्याण, नासिकरोड, भुसावल होकर इटारसी के रास्ते भोपाल, बीना होते हुए उसी रात को ललितपुर स्टेशन पर रात्रि में 10.31 बजे आकर दो मिनट के ठहराव के बाद झांसी मऊरानीपुर, हरपालपुर महोबा, बांदा होते हुए प्रयागराज अगले दिन सुबह 8.50 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार प्रयागराज-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार व बुधवार को चलेगी और अगले दिन यानि मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को ललितपुर स्टेशन पर रात्रि में तीन बजे आएगी। इसी प्रकार गोरखपुर से सिकंदराबाद के मध्य चलने वाली गोरखपुर सिकंदराबाद सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर से मंगलवार को सुबह 6.35 बजे चलेगी और झांसी स्टेशन पर यह ट्रेन शाम को 4.45 बजे पहुंचकर ललितपुर स्टेशन पर शाम को 5.59 बजे आएगी। जबकि सिकंदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की रात्रि में 3.05 बजे आएगी।