{"_id":"5a4be67a4f1c1bbf2d8b457f","slug":"tuesday-was-season-coldest-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
jhansi, weather news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर ठंडी हवाएं चलने से गलन रही। सूरज तो निकला मगर धूप का असर नहीं दिखा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में ठंड, कोहरा और बढ़ेगा।
कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर पिछले तीन-चार दिनों से देखने को मिल रहा है। बीते रविवार को न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। सोमवार को 0.8 अंक बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरवाट आ गई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने से मंगलवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। सूरज निकलने के पहले घना कोहरा रहा। बाद में धूप निकली लेकिन बेअसर साबित हुई। सात किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चली। इससे गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। हाल ये रहा कि अधिकतर लोगों को सिर पर टोपा और हाथ में ग्लब्ज पहनने पड़ गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कश्मीर में हो रही बर्फबारी के बाद बर्फ गलने पर शीत लहर भी शुरू हो सकती है। इससे तापमान और गिर जाएगा।
बाजारों में बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री
कुछ दिनों से गलन बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। मंगलवार को सीपरी बाजार और तिब्बती मार्केट में लोगों की भीड़ काफी उमड़ी। तिब्बती मार्केट की कई दुकानों में तो सिर पर पहनने वाला टोपा खत्म हो गया। दुकानदार राजेश कुमार का कहना है कि अब तक कम ठंड पड़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री प्रभावित थी। दो-तीन दिनों में बिक्री में चालीस फीसदी तक का उछाल आया है।