फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tubewell Not improved by one month

एक माह से नहीं सुधरा ट्यूबवेल

Thu, 18 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
tubewell Not improved by one month
kisaan - फोटो : demo
किसान दिवस में आए किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। इस पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। जल संरक्षण के कार्यों का विशेष ध्यान रखा जाए। जिले में नहरों का संचालन कर तालाबों और पोखरों को भरा जा रहा है, ताकि किसानों को जानवरों के लिए पानी की समस्या न हो।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में चिरगांव ब्लाक के रमपुरा गांव के किसान गुंचीलाल ने बताया कि गांव में दो ट्यूबवेल और एक टंकी है, इससे गांव को पेयजल आपूर्ति की जाती है। एक माह पहले ट्यूबवेल की मशीन जल गई थी। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। गांव में पानी की दिक्कत हो रही है। मशीन सही कराई जाए। इसी तरह बड़ागांव के सुनील रिछारिया ने बताया कि झांसी मंडी सीमा से लगे मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। व्यापारी उप्र के किसानों से सस्ता गेहूं खरीद कर मध्यप्रदेश में महंगे दामों में बेच रहे हैं, इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

किसान अखिलेश लिटौरिया ने आईसीआईसीआई लोंबार्ड द्वारा किसानों को दिए जा रहे बीमा क्लेम की जांच कराने की मांग की। मऊरानीपुर के किसान बान सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों को आठ से दस दिन तक रुकना पड़ रहा है। केंद्र पर किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। बंगरा- बंगरी गांव के किसान आर डी कुशवाहा ने कहा कि जिला औद्यानिक मिशन योजना के अंतर्गत जुलाई 2016 में पौधे लगाए थे, लेकिन अब तक कोई अनुदान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिवनारायण सिंह परिहार ने बताया कि गांवों में हैंडपंप खराब पड़ें हैं, उन्हें सही कराया जाए। बिजली आपूर्ति सुधरवाई जाए तथा तालाबों को भरा जाए, ताकि गर्मियों में पानी की दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान खेतों में आग न लगाएं, इससे खेत के वैक्टीरिया मर जाते हैं। यदि कहीं से शिकायत आती है तो दोषी किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने किसानों को बोरिंग योजना में शासन से मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डा. यूपी सिंह, प्रभारी सीडीओ जीपी गौतम, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वाईएस तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed