{"_id":"65f9e6dfafd5201532021904","slug":"tubewell-bill-of-one-thousand-farmers-will-not-be-waived-jhansi-news-c-360-1-jh11003-104555-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक हजार किसानों के नलकूप का बिल माफ नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक हजार किसानों के नलकूप का बिल माफ नहीं होगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रदेश सरकार ने जिले के 8206 किसानों के निजी नलकूप का एक साल का बकाया बिल माफ कर दिया है। जिसके तहत किसानों का साढ़े छह करोड़ का बकाया बिल माफ होगा। लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन किसानों को ही मिलेगी जिनका पिछला बिल जमा होगा। जिले के एक हजार किसान ऐसे हैं जिनका पिछला बकाया बिल जमा नहीं है।
सरकार ने झांसी, बबीना, मोंठ, मऊरानीपुर, गुरसराय और टहरौली सहित कुल 8206 किसानों को एक अप्रैल 2023 के बाद का निजी नलकूप का बिजली का बिल माफ कर दिया है। लेकिन शर्त के मुताबिक योजना का लाभ उन किसानों को ही दिया जाएगा जिनका एक अप्रैल 2023 से पहले के सभी बिल जमा होंगे। जिले में एक हजार से अधिक ऐसे भी किसान हैं जो इस योजना के लिए अपात्र होंगे। हालांकि बकाया बिल जमा करने के बाद किसान भी योजना में शामिल हो सकते हैं। नलकूप बिल के माफ होने की घोषणा होते ही किसान बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर लगाने लगे हैं। मुख्य अभियंता (वितरण) राजीव माहेश्वरी ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले के किसानों का पिछले एक साल का बकाया बिल माफ करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।