फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TTE pushes woman who boarded AC coach with general ticket from moving train, serious

Jhansi News: जनरल का टिकट लेकर एसी कोच में चढ़ी महिला को टीटीई ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, गंभीर

Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
TTE pushes woman who boarded AC coach with general ticket from moving train, serious
महिला पैसेंजर फरीदाबाद से आ रही थी झांसी, झेलम एक्सप्रेस की बताई जा रही घटना
विज्ञापन

बोले रेल अफसर, टीटीई ने धक्का नहीं दिया, महिला ट्रेन से गिरकर घायल हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जनरल का टिकट लेकर जल्दबाजी में झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ी झांसी की महिला को टीटीई ने प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की है। जीआरपी ने टीटीई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि टीटीई ने धक्का नहीं दिया था बल्कि महिला ट्रेन से उतरते समय गिरकर घायल हुई है।
झांसी के ओरछा गेट क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय भावना 9 साल से फरीदाबाद के संजय गांधी मेमोरियल सेक्टर 48 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। 2 मार्च को झांसी में उनकी एक रिश्तेदारी में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए 29 फरवरी को वह झेलम एक्सप्रेस से झांसी आने के लिए फरीदाबाद स्टेशन पहुंचीं थीं। इससे पहले कि वह ट्रेन के आगे लगे जनरल कोच तक पहुंचती ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन छूटने के डर में भावना जल्दबाजी में एसी कोच ए-1 में चढ़ गई। महिला का आरोप है कि जब वह एसी कोच में चढ़ी तो टीटीई ने उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहा लेकिन, ट्रेन चलने के कारण उसने टीटीई से अगले स्टेशन पर कोच बदलने की बात कही। जिस पर टीटीई नहीं माना और प्लेटफार्म पर ही उसका सामान चलती ट्रेन से बाहर फेंक कर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच ट्रेन में तैनात सुरक्षा कर्मी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और अन्य यात्रियों की मदद से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर अवस्था में उपचार के लिए उसे फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, पूरे मामले में जीआरपी फरीदाबाद ने झांसी मंडल के अज्ञात टीटीई के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

--
एक मिनट की हो जाती देरी तो नहीं बच पाती भावना
अस्पताल में भर्ती महिला ने जीआरपी को दिए बयान में बताया कि यदि ट्रेन में तैनात सुरक्षा कर्मी चेन पुलिंग नहीं करता तो वह बच नहीं पाती। ट्रेन स्टेशन छोड़ते हुए रफ़्तार पकड़ने लगी थी। इस घटना में उसे पैर, कूल्हे की हड्डी, सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- मां को गिरता देख चीख पड़ी बेटी
अपनी मां को ट्रेन में बिठाने स्टेशन आई भावना की 16 साल की बेटी शिल्पा ने जब मां को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरते देखा तो वह चीख पड़ी, जिसके बाद ट्रेन को चेन पुलिंग कर रुकवाया गया। शिल्पा ने बताया कि टीटीई मौका देखकर फरार हो गया था।
--
- टीटीई की तलाश में ग्वालियर पहुंची जीआरपी
आरोपी टीटीई की तलाश में रविवार को जीआरपी फरीदाबाद मंडल के ग्वालियर स्टेशन पहुंची लेकिन, रविवार को अधिकांश कर्मचारियों के अवकाश पर होने के कारण टीटीई के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी फरीदाबाद ने वाणिज्य विभाग को पत्र भेजकर टीटीई की जानकारी मांगी।
--
वर्जन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्वालियर के सीटीआई ने महिला के पास द्वितीय श्रेणी का टिकट होने पर उसे संबंधित कोच में जाने के लिए कहा था। ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आकर जख्मी हो गई। मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। जीआरपी ने भी मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, झांसी।
--
वर्जन
झांसी मंडल के अज्ञात टीटीई के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। हमने झांसी मंडल से टीटीई की जानकारी मांगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

राजपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी थाना फरीदाबाद

महिला यात्री के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर झेलम एक्सप्रेस के ऑन ड्यूटी सीटीआई के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता के बयान भी दर्ज हो गए हैं।
रविंद्र कुंडू
सीओ जीआरपी (फरीदाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed