{"_id":"666e06411b7e887b3502c004","slug":"tte-falls-while-boarding-moving-tirukkural-express-legs-amputated-jhansi-news-c-360-1-jh11006-106022-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चलती तिरुकुरल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरा टीटीई, पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चलती तिरुकुरल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरा टीटीई, पैर कटे
Sun, 16 Jun 2024 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शनिवार को झांसी से टिकट चेकिंग करते हुए मंगला एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे टीटीई राजेश द्विवेदी लौटते समय चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने उन्हें ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में रेल प्रशासन ने बताया कि जिस ट्रेन में टीटीई ने चढ़ने का प्रयास किया वह ग्वालियर नहीं रुकती है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन की टिकट चेकिंग लॉबी में तैनात डिप्टी सीटीआई राजेश द्विवेदी ओपन डिटेल ड्यूटी पर तैनात हैं। इस ड्यूटी में उन्हें वाणिज्य विभाग ने ओपन डिटेल टिकट चेकिंग स्टाफ में छह लाख रुपये के राजस्व वसूली का टारगेट दिया है। इसमें राजेश द्विवेदी भी शामिल हैं। शनिवार को टारगेट की पूर्ति के लिए ही राजेश मंगला एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग करते हुए ग्वालियर तक पहुंचे थे। यहां से उन्हें झांसी लौटना था। परिजनों के अनुसार वह जल्दी-जल्दी टिकट चेकिंग कर अतिरिक्त राजस्व वसूली करना चाहते थे। इसी बीच ग्वालियर स्टेशन से हजरत निजामुद्दी-कन्याकुमारी तिरुकुरल एक्सप्रेस 12642 न्यूनतम दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेन लाइन से गुजरी। चूंकि ट्रेन का ठहराव ग्वालियर में नहीं है, तो ऐसे में वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे, जिससे उनका पैर फिसला और वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गए। इससे पहले की किसी को जानकारी होती ट्रेन की चपेट में आने से टीटीई के दोनों पैर घुटनों के नीचे से कट गए। जब यात्रियों की नजर राजेश पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। यात्रियों का शोर सुनकर ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया और उन्हें किसी तरह ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में एम्बुलेंस द्वारा ग्वालियर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यहां विभाग को सूचना मिलते ही झांसी में भी हड़कंप मच गया। मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समेत वाणिज्य विभाग के कर्मी ग्वालियर जा पहुंचे।
--
टिकट चेकिंग कर्मियों के लिए घातक हो रहा टारगेट, एनसीआरईएस करेगा विरोध
वाणिज्य विभाग ने ओपन डिटेल टिकट चेकिंग में तैनात कर्मियों को हर माह छह लाख रुपये जुर्माना वसूलने का टारगेट दिया है। लेकिन, यह टारगेट अब कर्मियों के लिए दबाव का कारण बन रहा है। इसको लेकर रेल कर्मचारी संगठन एनसीआरईएस ने विरोध भी दर्ज कराया है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज संघ के मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि कर्मचारियों पर रेल प्रशासन का टारगेट को लेकर दबाव है। इसको लेकर हम टेबिल पर रेल प्रशासन से वार्ता करेंगे। यह टारगेट कर्मियों की दुर्घटना में होने वाली क्षति का कारण नहीं बनने दिया जाएगा। साथ ही कर्मियों से भी यह अपील है कि यूनियन पर भरोसा रखें और सबसे पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
--
डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने की टीटीई से मुलाकात
दुर्घटना में पैर गवां देने वाले डिप्टी सीटीआई राजेश द्विवेदी को देखने मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ग्वालियर पहुंचे। यहां डीआरएम ने टीटीई के परिजनों से बात करते हुए दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया।
--
वर्जन-- --
डिप्टी सीटीआई राजेश द्विवेदी के दुर्घटना में पैर कटने की सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने उनसे मुलाकात भी की है। पहला काम उन्हें बेहतर उपचार दिलाना है। जिसके लिए संबंधित विभाग को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
- दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।

वर्जन