फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every day on the trust of God

ईश्वर के भरोसे पर काटा हर दिन

Sun, 06 Aug 2017 12:41 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 06 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Every day on the trust of God
hospital jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

अब सभी नर्सिंग होम को फायर ब्रिगेड विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को इस संबंध में नोटिस भेज दिए हैं। ऐसा नहीं करने वाले अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त हो सकता है।

सीएमओ ने शनिवार को अस्पतालों को भेजे नोटिस में कहा कि सभी नर्सिंग होम अपने यहां आग से बचाव के इंतजाम करते हुए समय-समय पर उपकरणों की जांच और मॉकड्रिल करते हुए उनकी सक्रियता का आंकलन करें। आग लगने की स्थिति में ऐसे उपकरणों की न तो आम जनता को जानकारी होती है। जानकारी होने पर भी अग्निशमन यंत्र क्रियाशील नहीं पाए जाते हैं। इससे आग लगने पर भारी जानमाल की क्षति होने की संभावना बनी रहती है। सीएमओ ने निर्देश दिया है कि सभी नर्सिंग होम मरीजों के लिए प्रतिष्ठानों में लगे अग्निशमन उपकरण की जानकारी साइन बोर्ड से प्रदर्शित करें। मरीजों, तीमारदारों को आग लगने की स्थिति में प्रतिष्ठानों से सुरक्षित निकालने की जानकारी उपलब्ध कराएं। इन नियमों का पालन न करने पर खुद अस्पताल संचालक जिम्मेदार होंगे। सभी को निर्देश दिया है कि जल्द ही फायर सेफ्टी विभाग से एनओसी ले लें। अग्नि सुरक्षा संबंधित उपाए सात दिन के अंदर न करने पर पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed