फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck hits young man, dies, friend injured

Jhansi News: ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौत, साथी घायल

Fri, 29 Dec 2023 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 29 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Truck hits young man, dies, friend injured
बड़ागांव। झांसी-कानपुर हाईवे पर संस्कार ग्रीन काॅलोनी के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

बड़ागांव के दुनारा निवासी दीपक अहिरवार 22 पुत्र घनश्याम अहिरवार अपने पड़ोसी रामजी अहिरवार 26 पुत्र दयाराम अहिरवार के साथ बाइक से किसी काम से पारीछा जा रहा था। घायल रामजी ने बताया कि रास्ते में उसने दीपक से गुटखा मांगा। इस दौरान दीपक ने सड़क किनारे बाइक रोकी और दोनों गुटखा खाने लगे। तभी झांसी की ओर से तेज गति से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौत हो गई। जबकि रामजी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे थाना बड़ागांव प्रभारी अशोक कुमार ने युवक के शव को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जबकि घायल रामजी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed