फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck hits auto, auto driver dies

ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, तीन घायल

Thu, 01 Aug 2019 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Truck hits auto, auto driver dies
ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव के निकट हाइवे पर ट्रक की टक्कर से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे में तीन सवारियां भी घायल हो गईं। मेडिकल कालेज में हड़ताल की वजह से ओपीडी पर्चा नहीं बना तो घायलों ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाया।
घायलों ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाया।
कोतवाली थाना इलाके के बाहर ओरछा गेट निवासी जमुना कुशवाहा ऑटो चालक थे। वह बुधवार की रात सवारियां लेकर मोंठ से झांसी की तरफ आ रहे थे। इसी बीच चिरगांव क्षेत्र के वरल करगुवा गांव के निकट ऑटो खराब हो गया। वह ऑटो सुधार रहे थे, तभी तेज गति से आ रहा एक ट्रक ऑटो में टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर के बाद सवारियों में चीखपुकार मच गई। खबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में चिरगांव थाने के एसएसआई मनीष सिंह ने बताया कि आननफानन में सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचा गया। जहां चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हड़ताल की वजह से घायलों ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया। अभी तक कोई तहरीर भी थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जहर खाने वाली महिला ने दम तोड़ा
झांसी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जहर खाने वाली महिला ने दम तोड़ दिया। विगत 23 जुलाई को मऊरानीपुर के लठेसर गांव निवासी रामकुमार रैकवार की पत्नी सुनीता (35) ने बीमारी के चलते जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बुधवार की रात एक बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मौत
झांसी। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। ग्वालियर मार्ग क्रासिंग के निकट पटरियों के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। वह काली पैंट व नीली शर्ट पहने था। सूचना पर पहुंचा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed