{"_id":"65aee2954567d5a91f0b8f94","slug":"truck-hangs-on-bridge-on-highway-after-hitting-two-bikes-seven-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-249731-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो बाइकों में टक्कर मारने के बाद हाईवे पर ब्रिज पर लटका ट्रक, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो बाइकों में टक्कर मारने के बाद हाईवे पर ब्रिज पर लटका ट्रक, सात घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार की दोपहर कानपुर-मेडिकल बाईपास पर हुई दुर्घटना में दो बाइकों में टक्कर मारने के बाद ट्रक ब्रिज पर लटक गया। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानवर को बचाने के चक्कर में दुर्घटना हुई। घटना के बाद सड़क पर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया।
सोमवार की दोपहर तकरीबन दो बजे ग्वालियर की ओर से आ रहा ट्रक मैरी गांव के पास ओवरब्रिज पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ट्रक के सामने एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक गलत दिशा में चला गया और ट्रक ने वहां से गुजर रहीं दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इससे ट्रक के आगे का हिस्सा पुल पर अधर में लटक गया। घटना में ट्रक में सवार तीन लोग हाईवे से तकरीबन 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायलों में लक्ष्मीपुरम कॉलाेनी निवासी पवन गुप्ता, सुमित, छनियापुरा निवासी गुड्डू, ओरछा गेट निवासी शरीफ, दिनारा निवासी नरेंद्र केवट, रामकुमार व रक्सा निवासी बंटी है। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिससे वाहनों को आवागमन में खासी मशक्कत करनी पड़ी। नवाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ।