फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck collides with house near highway in fog

Jhansi News: कोहरे में हाईवे के पास बने मकान से टकराया ट्रक

Sat, 13 Jan 2024 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with house near highway in fog
झांसी। शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच रक्सा थाना इलाके में हाईवे के पास बने एक मकान से ट्रक टकराकर पलट गया। घटना में मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, मकान में सो रहे परिवार के 12 सदस्य बाल-बाल बच गए। ट्रक की चपेट में आने से एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

रक्सा थाना क्षेत्र के सुजवाह तिराहे के पास ओमी अहिरवार का मकान है। शुक्रवार की सुबह तकरीबन पांच बजे हाईवे पर कोहरा छाया हुआ था। इसी दरम्यान ललितपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक ओमी अहिरवार के घर के बाहर लगे टीन शेड और छत के छज्जे को तोड़ता हुआ दीवार से टकरा गया। इसके साथ ही ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में पास में खड़ी एक कार आ गई। टकराने की तेज आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य जाग गए और आनन-फानन घर से बाहर आ गए। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर मौके पर रक्सा थाना पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक चालक हरियाणा निवासी जमील ने बताया कि कोहरा अधिक था, इसलिए उसे सड़क नहीं दिखाई दी। ट्रक को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन गाड़ी सीधे घर में जा घुसी। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रक्सा थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद ट्रक को क्रेन की मदद से खड़ा कराकर मौके से हटा दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि ओमी अहिरवार के मकान से सटा हुआ राजू यादव का मकान है। पिछले कुछ सालों के दरम्यान राजू के मकान में नौ बार ट्रक घुस चुके हैं। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वह सड़क की बनावट की शिकायत कई बार एनएचएआई से कर चुके हैं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed