फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The truck that came out of the warehouse crushed Taylor, died a painful death

Jhansi: माल गोदाम से निकले ट्रक ने टेलर को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Tue, 11 Oct 2022 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 01:22 AM IST
सार

अनवार खान (55) सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे दुकान लगाकर कपड़े सिलने का काम करते थे। वह सड़क पार करते ही वे माल गोदाम की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
The truck that came out of the warehouse crushed Taylor, died a painful death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी में सोमवार की रात सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के नीचे सड़क पार कर रहे टेलर को माल गोदाम से निकले ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क का यातायात काफी समय तक अवरुद्ध बना रहा।

विज्ञापन


दीनदयाल नगर निवासी अनवार खान (55) सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे दुकान लगाकर कपड़े सिलने का काम करते थे। रात तकरीबन साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। सड़क पार करते ही वे माल गोदाम की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क का यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


खतरनाक हो चली है ट्रकों की आवाजाही
झांसी के सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर का रास्ता तंग है। इसके अलावा अतिक्रमण की वजह से सड़क और भी संकरी हो चली है। इस पर वहां रेलवे माल गोदाम आने-जाने वाले ट्रकों की वहां आवाजाही दिन भर बनी रहती है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। दुर्घटना की भी हर समय आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए माल गोदाम को यहां से स्थानांतरित करने की रेलवे की ओर से कई सालों से कवायद की जा रही है। लेकिन, अब तक यह योजना कागजों से बाहर नहीं निकल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed