फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by the bullies, the young man hanged himself

Jhansi News: दबंगों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 10 Mar 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the bullies, the young man hanged himself
झांसी। शुक्रवार की सुबह प्रेमनगर थाना इलाके में दबंगों से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दबंग उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की लगातार कोशिश कर रहे थे। युवक का बेचा हुआ प्लॉट भी उन्होंने हड़प लिया था। इससे वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

हंसारी के गणेश नगर निवासी रघुनाथ का बेटा उमेश अहिरवार (35) फर्नीचर बनाने का काम करता था। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों को स्कूल छोड़ने गई हुई थी। जब वह लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। जब वे अंदर दाखिल हुए तो उमेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई दिनेश अहिरवार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। तीनों के हिस्से में आधा-आधा एकड़ पुश्तैनी जमीन आई है। इनमें से दो भाइयों की जमीन पर क्षेत्र के ही दबंग कब्जा करने की कोशिश में हैं। भाई ने बताया कि उमेश ने अपने हिस्से की जमीन में से दस साल पहले 1500 वर्गफुट का प्लॉट एक फौजी को बेचा था। हाल ही में जब फौजी अपने प्लॉट पर मकान बनाने पहुंचा तो दबंगों ने उसे रोक दिया। इस पर फौजी उमेश से अपनी रकम वापस मांग रहा था। उमेश इससे परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक के एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले उमेश की जमीन का विवाद सामने आया था। तब नाप करा दी गई थी। फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। परिजन शिकायत करते हैं तो पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed