फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by the blackmailing of the girl, the student committed suicide

Jhansi News: युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्र ने कर ली खुदकुशी

Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the blackmailing of the girl, the student committed suicide
झांसी। एक युवती एवं उसके परिजनों की ओर से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली। छात्र के परिजनों का आरोप है युवती के पास एक वीडियो था। उसके आधार पर वह अपने परिजनों के साथ मिलकर पांच लाख मांग रही थी। छात्र के परिजनों ने 1.20 लाख रुपये दे दिया लेकिन, युवती और पैसे मांग रही थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी। इससे घबराकर छात्र ने जान दे दी। उसकी मौत के बाद बृहस्पतिवार सुबह छात्र के परिजनों ने भी बवाल काटा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती, उसकी मां समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबाद थाना क्षेत्र के कुम्हार का कुआ निवासी गुलाब प्रजापति किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा सोनू प्रजापति (19) कोछाभांवर स्थित एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। करीब तीन माह पहले पिछोर निवासी ज्ञान सिंह के रिश्तेदार सीमा एवं उसकी बेटी प्रिया किराये के मकान में रहने आए। पिता का आरोप है प्रिया ने उनके बेटे सोनू को प्रेमजाल में फंसा लिया। 31 मार्च को प्रिया ने सोनू को मेडिकल कॉलेज बुलाया। यहां उसने सोनू के साथ एक वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने अपनी मां सीमा को दे दिया। इसके बाद मां के साथ मिलकर प्रिया ने सोनू को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सोनू को डराने के लिए प्रिया ने बजरंग चौकी में एक प्रार्थना पत्र भी दे दिया। पुलिस के तलाश करने पर सोनू घर से भाग गया। सोनू के पिता को जब यह बात मालूम चली तब वह समझौता करने पर राजी हो गए। उन्होंने प्रिया एवं उसकी मां को 1.20 लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद वह लोग बाकी पैसे की मांग करने लगे। गुलाब ने जब कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं तब उन लोगों ने प्लाट को लड़की के नाम कराने को कहा। पैसा न मिलने पर लड़की की मां उसे लेकर सीओ ऑफिस पहुंच गई। यहां उसने शिकायत की। बुधवार को पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए सोनू को बुलाया था। पूछताछ के बाद जब सोनू घर आया तब वह बहुत परेशान था। बुधवार रात को उसने सबके साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात करीब दो बजे जब पिता की नींद खुली तब सोनू अपने बिस्तर में नहीं था। उन्होंने उसे तलाशा तब दूसरा कमरा अंदर से बंद था। रोशनदान से देखने पर सोनू फंदे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। देर-शाम को पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रिया समेत उसकी मां सीमा समेत रिश्तेदार ज्ञान सिंह, नवीन यादव, अरविंद पाल, राकेश साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-----------
लड़की की ओर से एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। इस मामले में पूछताछ चल रही थी। छात्र के पिता ने पैसा मांगे जाने की बात बताई है। इस आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed