फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by moneylenders, a young man committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: सूदखोरों से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, a young man committed suicide by hanging himself.
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। टहरौली के कलौथरा गांव निवासी युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। रानीमहल के पास रहने वाले तीन युवकों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाते हुए परिजन ने तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को उसे सौंप दिया।

कलौथरा गांव निवासी कैलाश नारायण पाल ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र बृजकिशोर (25) ने करीब एक लाख रुपये उधार लिया था। यह पैसा उसने वापस भी कर दिया। इसके बावजूद सूदखोर उससे ब्याज की मांग करते थे। हर महीने बृजकिशोर को 15 हजार रुपये ब्याज में देना पड़ता था। आरोपी उससे एकमुश्त एक लाख रुपये मांग रहा था। पिछले सप्ताह भी तीनों आरोपी उसके घर आए और बृजकिशोर के साथ बदसलूकी की। इसके बाद से ही उनका पुत्र दुखी रहने लगा था। 22 सितंबर की रात करीब आठ बजे आरोपी उसके घर में घुस आए और बृजकिशोर के साथ मारपीट की। इससे वह सहम गया। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर वह मर जाएगा तभी वह यह पैसा छोड़ेंगे। सोमवार को उसने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed