फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by molestation in Raksa of Bareilly teenager committed suicide

शोहदे की शर्मनाक हरकत: रोज किशोरी पर कसता था फब्तियां, इस सब से तंग आकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 10 Sep 2022 06:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Sep 2022 06:53 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले इस बात पर आरोपी व मृतका के परिवार में विवाद भी हो चुका है। इसके बाद बुधवार को गांव में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन फिर भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
Troubled by molestation in Raksa of Bareilly teenager committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के रक्सा इलाके में छेड़छाड़ से आहत होकर किशोरी ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी के परिजन गांव के ही युवक पर हत्या करके शव को पेड़ से टांग देने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

बताया जा रहा थाना रक्सा इलाका निवासी एक किसान परिवार की पंद्रह साल की लड़की से गांव का एक युवक छेड़खानी करता था। कुछ दिनों पहले इस बात पर दोनों परिवार में विवाद भी हो चुका है। इसके बाद बुधवार को गांव में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन फिर भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। शुक्रवार दोपहर किशोरी परिजनों के साथ खेत में काम करने गई थी। परिवार के लोग वापस लौट आए लेकिन, किशोरी घर नहीं लौटी।

विज्ञापन

जब परिजनों ने उसको खोजना शुरू किया तब उसकी बड़ी बहन ने किशोरी का शव टुपट्टे से पेड़ की डाल पर लटका देखा। यह देखकर वह चीख पड़ी। परिवार के दूसरे सदस्य भी वहां पहुंच गए। थाना प्रभारी जितेंद्र तक्कर भी घटना स्थल पर पहुंच गए। शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उधर, किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि युवक ने हत्या के बाद किशोरी के शव को पेड़ से टांग दिया। हालांकि थाना प्रभारी जितेंद्र तक्कर इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है किशोरी ने आत्महत्या की है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed