फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by daughter-in-law harassment father-in-law commits suicide in Jhansi

'कातिल' बहू की कहानी: तीन माह पहले लाए थे डोली सजाकर, बोलती थी- खाना नहीं बनाऊंगी; चार लाख की रखी थी डिमांड

Tue, 22 Aug 2023 11:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 11:20 PM IST
सार

उन्नाव गेट बाहर निवासी कालीचरण श्रीवास (45) पुत्र ढड़कोले कपड़े धोने का काम करते थे। कालीचरण ने अपने छोटे बेटे आकाश की शादी 2 मई 2023 को शिवपुरी निवासी रोशनी से की थी। रोशनी बहुत तेज स्वभाव की है। 

विज्ञापन
Troubled by daughter-in-law harassment father-in-law commits suicide in Jhansi
ससुर कालीचरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी बहू और उसके परिवार वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर ससुर ने सुसाइड कर लिया। उसने तीन माह पहले ही छोटे बेटे की शादी की थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद छोटी बहू ने कहा कि वह खाना नहीं बना सकती। उसके परिवार वाले ससुर से चार लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे।

विज्ञापन

दहेज प्रथा के केस में फंसाने की धमकी देकर दो दिन पहले दो लाख रुपये ले चुके थे। दो लाख रुपये का इंतजाम नहीं होने पर ससुर ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उन्होंने दोस्त को फोन कर कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार बहू, उसके पिता, मौसा और मौसी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव गेट बाहर निवासी कालीचरण श्रीवास (45) पुत्र ढड़कोले कपड़े धोने का काम करते थे। कालीचरण ने अपने छोटे बेटे आकाश की शादी 2 मई 2023 को शिवपुरी निवासी रोशनी से की थी। रोशनी बहुत तेज स्वभाव की है। 

विज्ञापन

वो कहने लगी कि मैं सभी का खाना नहीं बना सकती। वो सिर्फ पति के लिए खाना बनाएगी। उसके परिवार वाले भी रोशनी का साथ देते थे और फोन कर कालीचरण को धमकाते थे। रोजाना के गृहक्लेश के चलते सात दिन पहले कालीचरण का बड़ा बेटे परिवार को लेकर किराए से रहने चला गया।

रोशनी के मायके वाले फोन कर कालीचरण को धमकाते थे। वे चाहते थे रोशनी और उसका पति करैरा में रहें, इसके लिए चार लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। 20 अगस्त को मायके पक्ष के चार लोग झांसी आए और डरा धमका कर दो लाख रुपये ले गए थे। 

कालीचरण पहले ही कर्ज पर दो लाख रुपये लेकर बहू के मायके वालों को दे चुके थे। इसके बाद वे दो लाख रुपये के इंतजाम में लगे हुए थे, लेकिन पैसों का इंतजाम नहीं हो पाया। 

सोमवार को वे घर से दवा लेने के लिए उन्नाव गेट जाने की बात कहकर निकले थे। थोड़ी देर बाद बड़े बेटे ने फोन लगाया तो कहा कि थोड़ी देर में घर आ रहा हूं। इसके बाद शाम को पुलिस ने फोन कर बताया कि पंचवटी के पास कालीचरण ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। तब परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed