फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tried to rape a teenager sleeping with her brother at the station

Jhansi News: स्टेशन पर भाई के साथ सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 06 Jul 2023 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tried to rape a teenager sleeping with her brother at the station
- चार दिन पहले उन्नाव से अपना घर छोड़ भागकर आ गई थी झांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर अपने भाई के साथ सो रही किशोरी के साथ कबाड़ बीनने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते वहां से गुजर रहे एक युवक की उस पर नजर पड़ गई, जिससे युवती बच गई। युवती चार दिन पहले उन्नाव जिले से अपना घर छोड़कर भाई के साथ झांसी आ पहुंची थी और यहां स्टेशन पर रही डेरा डाले हुए थी।
बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे रेलवे के सफाई कर्मियों की नजर प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने वाले फुट ओवरब्रिज पर सो रही किशोरी पर पड़ी। युवती के कपड़े खून से सने हुए थे। इस पर सफाई कर्मियों ने सूचना डिप्टी एसएस को दी। अनहोनी की आशंका के चलते आरपीएफ व जीआरपी को भी बुला लिया गया। रेलवे चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने की वजह से परीक्षण नहीं हो पाया। वहीं, मामले की पड़ताल के लिए जीआरपी की ओर से चार टीमों का गठन किया गया। स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें किशोरी अपने भाई के साथ सुबह तीन बजे से लेकर आठ बजे पर फुट ओवरब्रिज पर सोती हुई पाई गई। पड़ताल में सामने आया कि किशोरी उन्नाव की रहने वाली है और अपने भाई साथ चार दिन पहले घर में किसी को बगैर बताए ट्रेन में बैठकर झांसी आ गई थी। तब से वह स्टेशन पर ही रह रही थी। मंगलवार की रात वह अपने भाई के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ओवरब्रिज के नीचे सो रही थी। इसी दरम्यान स्टेशन पर कबाड़ बीनने वाले युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया था। इसी बीच युवक दिलीप वहां से गुजर रहा था। उसकी नजर किशोरी पर पड़ी। उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक को डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया। इस दरम्यान युवक की आरोपी के साथ मारपीट भी हुई। इसके बाद किशोरी भाई के साथ फुट ओवरब्रिज पर आकर सो गई।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि किशोरी को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया गया। उसके पेट में भी तकलीफ थी। उसके कपड़ों पर माहवारी शुरू होने की वजह से खून लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक चित्रा चौराहे के पास रहने वाले जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, किशोरी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी कर्मियों पर होगी कार्रवाई
झांसी। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि इस मामले में प्लेटफार्म नंबर दो पर तैनात जीआरपी कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी और युवक के बीच झगड़े के दौरान जीआरपी कर्मी वहां पहुंच गए थे और उन्होंने दोनों को वहां से चलता कर दिया था। अगर वे गहराई से जांच करते तो दोनों के बीच झगड़े की वजह तक पहुंच जाते। एसपी ने जीआरपी कर्मियों की इस लचर कार्यशैली को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है। इस दौरान सीओ नईम मंसूरी, जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed