फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tricolor hoisted with pride, chants of Mother India

शान से लहराया तिरंगा, गूंजे भारत मां के जयकारे

Fri, 28 Jan 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride, chants of Mother India
झांसी। गणतंत्र दिवस शहर भर में बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने कमिश्नरी में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। संचालन लोक भूषण कलाकार एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पन्नालाल असर ने किया। वहीं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट प्रांगण व महारानी लक्ष्मीबाई के किले में में ध्वजारोहण कर सलामी दी। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय, राम अक्षयवर चौहान, ऐके सिंह, श्यामलता आनंद, नगर मजिस्ट्रेट आरके सिंह, एसीएम शशि भूषण, मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक शिवहरी मीना के मार्गदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों की आठ टोलियाें द्वारा परेड की गई। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में यूपी-112, फायर सर्विस, रेडियो शाखा, स्वान दल, स्वाट टीम, स्कूटी महिला पुलिस, महिला शक्ति मोबाइल द्वारा परेड प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, ऑल इंडिया सेडयूल कास्ट एंड सेडयूल ट्राइब्स रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कबीर धाम में टेकचंद्र, राजाराम, विजय, प्रदीप पाल, भगिनी मंडल महिला सहायक संस्थान में राजकुमारी गौतम, डॉ. नीति शास्त्री, प्रगति शर्मा, सनराइज मॉडर्न स्कूल में निशांत वर्मा, लक्ष्मी नारायण लहारिया, उम्मीद रोशनी की सामाजिक संस्था के सदस्यों ने बिजौली स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। प्रगति रक्तदान सेवा समिति द्वारा अमन राठौर के जन्म दिन व गणतंत्र दिवस के मौके पर जरूरतमंद परिवार को रक्तदान किया। उपाली राजगृह बुद्धविहार मुख्यालय द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महानाम थेरो, मंगल, भंते मेधांकर, मौजूद रहे। पाल कॉलोनी व्यापार मंडल में बादाम सिंह, रहमान खान, जन अक्षय सेवा समिति संस्था के पदाधिकारियों ने पाठशाला में गल्ला व्यापार मंडल के उमाशंकर राय, उमेश गुप्ता, राम स्वरूप राय, जेसीआई झांसी गूंज द्वारा लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में बच्चों की परेड व ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में दीपाली अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, संध्या चौधरी, सुमन सिंह आदि मौजूद रहीं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर रेडियो शाखा में तैनात सहायक रेडियो अधिकारी सुशील पांडेय, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, निरीक्षक शिव शंकर सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, उप निरीक्षक राहुल सिंह, सिपाही शरद कुमार, सचिन कुमार, अग्निशमन के रामकेश शुक्ला, फायर मैन विनोद मिश्रा, शिव बहादुर सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 187 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed