{"_id":"67c0dcceb89614af32035244","slug":"tribute-to-immortal-martyr-chandrashekhar-azad-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-503279-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गुरुवार को महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहीद स्मृति संस्था के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अध्यक्ष मोहन नेपाली ने चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न प्रदान करने तथा सातार ओरछा स्थित आजाद जी की कुटिया को संरक्षित करने की मांग की।
आयकर भवन तिराहा स्थित अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने बैंड वादन द्वारा जयघोष किया। रजनी आग्वेकर ने राष्ट्रगान व वंदेमातरम का गायन किया। क्रांतिकारियों व शहीदों के चित्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान संजय जैन, अनिल कुशवाहा, सचिव राम प्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र जैन, सुदर्शन शिवहरे, जयंतमणि जैन, दिनेश भार्गव, निलय जैन, प्रकाश गुप्ता, प्रमोद शिवहरे आदि मौजूद रहे। संचालन डा. मनमोहन मनु एवं आभार गजानन खानवलकर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रांत मंत्री शिवा राजे बुंदेला, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान हर्ष शर्मा, तेजस प्रताप, निखिल खरेला, शिवम त्रिवेदी, अर्पित अग्रवाल, संकल्प कुशवाहा रसकेंद्र गौतम, राम किशन निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन