फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trial was conducted at a speed of 110 between Teharka-Baruasagar

Jhansi News: टेहरका-बरुआसागर के बीच 110 की स्पीड से हुआ ट्रायल

Thu, 12 Jun 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Trial was conducted at a speed of 110 between Teharka-Baruasagar

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मानिकपुर रेल लाइन पर टेहरका-बरुआसागर के बीच 110 किमी की स्पीड से ट्रायल हुआ। अधिकारियों ने 25 केवी का कर्षण वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया। ट्रायल सफल होने के बाद आज और कल रेल संरक्षा आयुक्त रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का परीक्षण और निरीक्षण करेंगे।


ट्रायल के पहले आरपीएफ और रेलवे स्टाफ को रेल किनारे तैनात कर ग्रामीणों को रेल लाइन से दूर रहने की चेतावनी दी तथा ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने मवेशी रेल लाइन के नजदीक न लाएं। ट्रायल सफल होने के बाद प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर यतेंद्र कुमार ने 25 केवी का कर्षण वितरण प्रणाली का किया निरीक्षण किया। इस दौरान, निरीक्षण यान एवं टावर वैगन की सहायता से बिजली कर्षण प्रणाली से जुड़े विभिन्न इंस्टॉलेशन, समपार फाटक (गेट्स), स्विचिंग पॉइंट्स, खंभे, ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) वायरिंग, और अन्य सभी आवश्यक उपकरणों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर व निर्माण डीबी सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) पीपी शर्मा, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर व निर्माण आरआर लाजारस, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर व ओपी शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed