फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tree information will be get from Farm tree

‘फार्म ट्री’ एप से मिलेगा वृक्षों का ब्योरा

Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tree information will be get from Farm tree
फार्म ट्री एप की खबर में....... फार्म ट्री एप का लोगो।
झांसी। बुंदेलखंड के किसानों को पेड़ों की प्रजातियों के बारे में जानकारी पाने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए ‘फार्म ट्री’ एप विकसित किया है। इस एप के जरिए किसान 25 प्रजातियों के पेड़ों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ-साथ उनके उपयोग को लेकर जागरूक हो सकेंगे। शनिवार को संस्थान में युवा कृषक से एप की लांचिंग कराई गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के वन क्षेत्रों में तमाम प्रजातियों के पेड़ हैं। इसमें से अधिकतर किसान पेड़ों की उपयोगिता से अनजान होने के कारण उनके प्रयोग से वंचित रह जाते हैं। इस दिशा में केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने पहल करते हुए फार्म ट्री एप विकसित किया।
विज्ञापन

संस्थान निदेशक ए. अरुणाचलम ने बताया कि किसानों द्वारा तकनीकी प्रगति को तेजी से अपनाया जा रहा है। मोबाइल आधारित शिक्षण, नवीनतम एवं अनुकूल प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले किसानों के लिए एप बेहद उपयोगी है। फ ार्म ट्री एप में कृषि वानिकी, वृक्ष प्रजातियों की समस्त जानकारी जैसे सामान्य विवरण, संभावित क्षेत्र, उपयुक्त जलवायु, वन संवर्धन आवश्यकताएं, नर्सरी तकनीक, रोपण तकनीक, खरपतवार प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, उपयुक्त कृषि वानिकी पद्धति, उपयोग, बीज एवं पौध की उपलब्धता को सुंदर तस्वीरों के साथ बताया गया है। यह एप किसानों, वैज्ञानिकों, वानिकी के छात्रों, शोध कर्ताओं एवं व्यापारियों के लिए मददगार बनेगा। एप में कृषिवानिकी की कुछ सफ ल कहानियां भी बताई गई हैं। शनिवार को संस्थान में ग्राम परासई के युवा किसान कोमल सिंह यादव ने बटन दबा कर एप को लांच किया। इस मौके पर डॉ. आरपी द्विवेदी, डॉ. आशाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पेड़ों की मिलेगी जानकारी
एप में कृषिवानिकी से संबंधित 25 महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियां जैसे सागौन, बांस, चंदन, रक्त चंदन, महोगनी, शीशम, अरडू, सिरिस, सुबबूल, बबूल, नीम, महानीम, अंजन, भीमल, गम्हार, करंज, सिमल, ग्लिरिसीडिया, पोपलर, केजूरिना, मेंजियम, खेजड़ी, यूकेलिप्टस, अर्जुन और कदम आदि शामिल हैं। एप को विकसित करने वाली टीम में डॉ. आरएच रिजवी, डॉ. एके हांडा, डॉ. हृदेश अनुरागी, डॉ. आशाराम, डॉ. विष्णु आर, अभिषेक देव शामिल हैं।

ऐसे करें एप को डाउनलोड
एप को गूगल प्ले स्टोर पर cafri.farmtree लिखकर नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही संस्थान की वेबसाइट पर भी दिए गए लिंक से एप डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed