फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tree falls on Panchayat building in Gudha

Jhansi News: गुढ़ा में पंचायत भवन पर गिरा पेड़

Thu, 06 Aug 2026 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on Panchayat building in Gudha
गुढ़ा /गरौठा। ग्राम गुढ़ा में स्थित पंचायत भवन के पास लगा पीपल के पुराने पेड़ की एक शाखा अचानक बुधवार की रात में गिर गई, जिससे पंचायत भवन की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रधान चंद्रभान सिंह परमार ने बताया कि इस पेड़ की तीन शाखाएं थीं, जिसमें एक शाखा पांच दिन पहले मंदिर प्रांगण में गिरी थी। शेष बची एक शाखा भी गिरने की स्थिति में है, जिससे मंदिर प्रांगण में बने शिवालय, विश्वकर्मा मंदिर व दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। ग्रामीण अपने स्तर से मंदिर भवनों को मौजूद संसाधनों से बचाव का प्रयास कर रहे हैं, किंतु संसाधन नाकाफी साबित हो रहे हैं। प्रधान व ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन से मदद की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed