फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   treatment begion in super speciality block

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शुरू हुआ इलाज

Tue, 10 Dec 2019 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
treatment begion in super speciality block
सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में पर्चे बनबाते मरीज। अमर उजाला
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। पहले दिन ही दो सौ से अधिक मरीजों ने ब्लॉक में अपना इलाज कराया। ऑनलाइन पंजीकरण और बैठने की बेहतर सुविधा होने की वजह से मरीजों को काफी अच्छा लगा। फार्मेसी से मरीजों को दवाएं भी दी गईं। मरीज कहते सुने गए कि अस्पताल खास है यहां उन्हें रामबाण इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ रुपये से बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया था। ब्लॉक में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी विभागों को मिलाकर 20 सुपर स्पेशिलिस्ट डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक में यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी विभाग के ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं व जांचें लिखीं। ब्लॉक में बैठने के लिए भरपूर बेंच, पर्चा बनाने की बेहतर सुविधा, फार्मेसी से दवाओं का वितरण होने की वजह से मरीजों ने काफी अच्छा महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ओपीडी चार्ट
ओपीडी दिन डॉक्टर
प्लास्टिक सर्जरी मंगलवार, बृहस्पतिवार डॉ. सुधीर कुमार
न्यूरो सर्जरी सोमवार डॉ. दिनेश कुमार
बुधवार डॉ. दिनेश शुक्ला
यूरोलॉजी सोमवार डॉ. देवाशीश कौशल
मंगलवार डॉ. मनीष जैन
बुधवार डॉ. अनिल सांवल
बृहस्पतिवार डॉ. मनीष जैन
शुक्रवार डॉ. देवाशीश कौशल
कार्डियोलॉजी सोमवार, मंगलवार डॉ. निर्देश जैन
नेफ्रोलॉजी मंगलवार, शनिवार डॉ. एनएस सेंगर
न्यूरोलॉजी सोमवार, शुक्रवार डॉ. अरविंद कनकने
ये हैं सुविधाएं
- 186 जनरल बेड
- 10-10 बेड के छह आईसीयू
- 8 प्री-अप, 4 पोस्ट-अप बेड
- छह मॉड्यूलर व एक माइनर ऑपरेशन थिएटर
- एक कैथ लैब
- 5 लिफ्ट
- 24 वेंटिलेटर व 10 डायलिसिस मशीन
- पूरी बिल्डिंग वातानुकूलित
- अत्याधुनिक सीएसएसडी
- लिक्विड ऑक्सीजन के साथ एमजीपीएस
ये बोले मरीज
.................
अपनी सास को न्यूरोलॉजी विभाग के ओपीडी में दिखाने आया हूं। यहां पर बहुत अच्छी सुविधाएं हैं। देखने से बिल्कुल नहीं लगता कि यह सरकारी चिकित्सालय है। साफ-सफाई की भी अच्छी स्थिति है। - रिजवान खान, गरौठा।
चलने-फिरने में चक्कर आते हैं तो डॉक्टर को दिखाने के लिए आई हूं। यहां पर मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने के लिए अच्छी सुविधा है। पुराने ओपीडी भवन में खड़े रहने से समस्या होती थी। - लक्ष्मी, बिजौली।
न्यूरो संबंधी दिक्कत होने की वजह से पहले निजी अस्पताल में इलाज करा रही थी। वहां काफी पैसे खर्च हो रहे थे। जब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक खुलने की जानकारी हुई तो काफी खुशी हुई। आज दिखाने आई हूं। - लक्ष्मी, बांदा।

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। पहले दिन तो डॉक्टर बैठे हैं। आगे भी पूरा समय ओपीडी में दें तो मरीजों को लाभ होगा। दवाएं भी नियमित मिलती रहनी चाहिए। - सुमन साहू, शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed