फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traveller see kila and ranimahal

सैलानियों ने रानी के चित्रों को देखा, किला व रानीमहल का किया भ्रमण

Fri, 20 Nov 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Traveller see kila and ranimahal
झांसी। विश्व धरोहर दिवस पर बृहस्पतिवार को किला और रानीमहल में प्रवेश निशुल्क रहा। ऐसे में सुहावने मौसम का हजारों सैलानियों ने किले व रानीमहल का भ्रमण कर आनंद उठाया। साथ ही रानी लक्ष्मीबाई को नमन किया। इसके साथ ही राजकीय संग्रहालय में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में लक्ष्मीबाई एवं बुंदेलखंड से संबंधित फोटो को लगाया गया।
विज्ञापन

विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत राजकीय संग्रहालय, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी, इंटैक झांसी ललितपुर एवं बुंदेलखंड इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति शोध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने किया। प्रदर्शनी में गंगाधर राव की समाधि, रोरा के जंगल में पिसनारी दायी का मठ, पांडव वन के शिवलिंग, रानी लक्ष्मीबाई से संबंधित दस्तावेजों को फोटो में प्रस्तुत किया गया। साथ ही पवन वर्मा द्वारा रचित रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित चित्रों को भी प्रदर्शनी में लगाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे, संग्रहालय प्रभारी डॉ. उमा पाराशर, पूर्व आईएएस डॉ. प्रमोद अग्रवाल, मोहन नेपाली, राजीव शर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इधर किला में विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन किले में निशुल्क प्रवेश रहने से हजारों सैलानी भ्रमण के लिए उमड़ पडे़। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षा सहायक अभिषेक सिंह ने लोगों को ऐतिहासिक किला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed