{"_id":"441f8a8e280488efd70bc1ac18a26790","slug":"travelers-cache-of-looted-snag-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों ने लूटा रोड़ा स्टेशन का कैश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों ने लूटा रोड़ा स्टेशन का कैश
झांसी/ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को झांसी - बांदा पैसेंजर के यात्रियों ने ट्रेन को एक घंटे से ज्यादा समय तक रोड़ा स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने को लेकर आक्रोशित हो गए। स्टेशन पर हंगामा करते हुए स्टेशन कार्यालय के टिकट कलेक्शन काउंटर में रखे नौ हजार रुपये लूट लिए।
साथ ही स्टेशन स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल बोर्ड सहित आरपीएफ व जीआरपी को भेज दी है।
स्टेशन स्टाफ के अनुसार झांसी से बांदा जाने वाली पैसेंजर गाड़ी अपराह्न 2.45 बजे मऊरानीपुर से आगे रोड़ा स्टेशन पर जाकर रुकी। दो मिनट का हाल्ट होने के बाद इलाहाबाद से आ रही चंबल एक्सप्रेस को क्रांसिंग देने के चक्कर में पैसेंजर ट्रेन एक घंटे तक स्टेशन पर ही रुकी रह गई, जिससे ट्रेन में बैठे यात्री आक्रोशित हो गए और वह स्टेशन कार्यालय में जाकर स्टेशन स्टाफ के साथ गाड़ी को जल्दी चलाने को लेकर बहस करने लगे।
इसी बीच यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही वह स्टेशन मास्टर के कार्यालय में स्थित टिकट काउंटर से नौ हजार रुपये लूट ले गए। स्टेशन पर किसी प्रकार की पुलिस या जीआरपी आदि नहीं होने के कारण स्टेशन स्टाफ असहाय होकर यह सब देखता रहा। बाद में ट्रेन के चले जाने पर स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम, झांसी आरपीएफ व जीआरपी को दी।