{"_id":"621e76dd66ef25751d4305dc","slug":"travel-will-start-again-in-trains-without-reservation-jhansi-news-jhs2159405140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेेनों में फिर शुरू होगी बगैर रिजर्वेशन के यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेेनों में फिर शुरू होगी बगैर रिजर्वेशन के यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना काल के बाद से लंबी दूरी की यात्रा ट्रेनों में बगैर रिजर्वेशन के बंद है। लेकिन, अब ये फिर से शुरू होने जा रही है। रेल प्रशासन ने गाड़ियों में पहले की तरह अनारक्षित कोच लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। एडवांस रिजर्वेशन पीरियड पूरा होने के बाद ही ये व्यवस्था फिर से बहाल की जाएगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दस्तक देने पर 20 मार्च 2020 को ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके तीन महीने बाद रेलवे ने ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारा था, लेकिन स्पेशल ट्रेन ही चलाईं थीं। इसमें यात्रियों को रिजर्वेशन के साथ-साथ स्पेशल ट्रेन का चार्ज भी अलग से देना होता था। स्पेशल ट्रेनें पुरानी गाड़ियों का नंबर बदलकर चलाई गईं थीं। इसके बाद पिछले तीन महीने से आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। छोटी दूरी की ट्रेनों में ही यात्रियों को अनारक्षित यात्रा करने की सुविधा है। झांसी से बांदा, कानपुर, आगरा तक ही बगैर रिजर्वेशन के यात्रा की जा सकती है। लेकिन, अब लंबी दूरी की गाड़ियों में भी पहले की तरह अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग डायरेक्टर विपुल अग्रवाल ने रेलवे के सभी जोनों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि, ये व्यवस्था 120 दिन के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड समाप्त होने के बाद लागू की जाएगी।