फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Travel will be expensive...toll tax will increase by 10 percent

Jhansi News: महंगा होगा सफर...10 फीसदी तक बढ़ेगा टोल टैक्स

Wed, 31 Jan 2024 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Travel will be expensive...toll tax will increase by 10 percent
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। हाईवे का सफर महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी गई है। टोल टैक्स में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की योजना है। नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दीं जाएंगी।

झांसी जनपद की सीमा के भीतर और सीमा से सटे नौ टोल नाके हैं। इनमें कानपुर रोड पर झांसी-उरई के बीच दो, दतिया में एक, शिवपुरी रोड पर रक्सा में एक, ललितपुर रोड पर दो और खजुराहो हाईवे पर तीन टोल नाके हैं, जिनसे गुजरने पर चौपहिया व अन्य बड़े वाहनों को टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स में हर साल वृद्धि की जाती है। इस बार भी इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं। चार से दस प्रतिशत तक वृद्धि की तैयारी है। इसका मसौदा तैयार किया जाने लगा है। एनएचएआई मुख्यालय की स्वीकृति के बाद नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दीं जाएंगी।
विज्ञापन

0000000
अभी कार चालक को एक साइड से इतना देना होता है टोल टैक्स
टोल नाका टोल टैक्स
एट 120
सेमरी 120
डगरई 140
बबीना 115
बीघाखेत 85
पचवारा 90
देवगाओं 75
लुहारी 150
रक्सा 130

0000000
हर साल आवश्कतानुसार टोल टैक्स में वृद्धि की जाती है। इस बार भी इसकी तैयारी है। टोल टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू की जाएंगी।
- सुनील जैन, परियोजना निदेशक-एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed