फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traumatic death of the dumper driver in the accident, suffering from being buried under the wheel for half an hour

हादसे में डंपर चालक की दर्दनाक मौत, आधे घंटे पहिये के नीचे दबकर तड़पता रहा

Fri, 01 Jul 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Traumatic death of the dumper driver in the accident, suffering from being buried under the wheel for half an hour
झांसी। गिट्टी से लदा डंपर आगे से जा रहे ट्रक से टकरा गया। तेज झटका लगने के बाद चालक नीचे आ गिरा और डंपर के पहिए उसके पैरों पर चढ़ गए। चालक मदद की गुहार लगाता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह डंपर को पीछे करके उसके वहां से निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना प्रेमनगर के राजगढ़, शांतिनगर निवासी हरगोविंद राजपूत (32) पुत्र मुरारी लाल बृहस्पतिवार सुबह उरई से डंपर में गिट्टी लादकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह उरई बाईपास के पास पहुंचा, आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे डंपर आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ा। हादसे के दौरान जोरदार झटका लगने से हरगोविंद डंपर का शीशा तोड़कर नीचे आ गिरा। उसी समय डंपर का अगला पहिया उसके दोनों पांव पर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद डंपर पंचर हो गया। करीब आधे घंटे तक हरगोविंद पहिये के नीचे पड़ा दर्द से बिलबिलाता रहा। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह डंपर पीछे करके उसे बाहर निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हरगोविंद की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों मिली घर में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी सुमन समेत चार साल की बेटी निकिता एवं तीन साल का बेटा आर्यन हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed