{"_id":"5fd678598ebc3e3c9037d488","slug":"traoli-palti-gwalior-road-par-laga-jam-jhansi-news-jhs1833807106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटी, ग्वालियर रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली पलटी, ग्वालियर रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
फोटो
.....................
ट्राली पलटी, ग्वालियर रोड पर लगा जाम
- लोगों को हुई भारी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। इससे जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राली को हटवाने के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार शाम बीकेडी से एक ट्रैक्टर ट्रॉली पाल कॉलोनी की तरफ जा रही थी। ग्वालियर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ जाने के चलते ट्रॉली पलट गई। ट्राली पलटते ही पूरा मलबा सड़क पर गिर पड़ा। ट्राली व मलबे से जाम लग गया। ग्वालियर रोड चौकी पुलिस ने पहुंचकर ट्रॉली को हटवाया, तब कहीं जाकर लोग निकल सके। जाम के चलते लोगों को भारी परेशानी हुई।