फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transporter who came to see friend's son disappeared from medical college

दोस्त के बेटे को देखने आया ट्रांसपोर्टर मेडिकल कॉलेज से गायब

Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Transporter who came to see friend's son disappeared from medical college
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने दोस्त के बेटे को देखने आया बरुआसागर का ट्रांसपोर्टर वहां से लापता हो गया है। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिजनों का हाल बेहाल बना हुआ है। कारोबारी का स्कूटर मेडिकल में ही खड़ा मिला है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरुआसागर के मिलान मुहल्ला निवासी अरविंद कुमार गुप्ता (45) ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। उनके दो ट्रक चलते हैं। उनके दोस्त बरुआसागर निवासी बर्तन कारोबारी संतोष हयारण के पुत्र तनिष्क का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जिसे देखने के लिए अरविंद बृहस्पतिवार की दोपहर बरुआसागर से मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। लेकिन, इसके बाद वे घर नहीं लौटे। रात होने पर परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। जान- पहचान के लोगों और रिश्तेदारों से भी जानकारी की, लेकिन पता नहीं चल सका। जबकि, देर रात उनका स्कूटर मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ा मिला। ट्रांसपोर्टर की पत्नी मुनन गुप्ता ने इसकी सूचना थाना नवाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, चौबीस घंटे बीतने के बाद भी हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

8.50 बजे दिखे मेडिकल में
झांसी। ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार गुप्ता के बेटे शरद गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पिता बृहस्पतिवार की रात 8.50 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में नजर आए। फुटेज में नजर आ रहा है कि वे वहां खड़ी एक सफेद रंग की कार के पीछे गए, लेकिन इसके बाद वे नजर नहीं आए। विदित हो कि ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार गुप्ता की बेटी वैशाली गुप्ता जिला अस्पताल में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की पत्नी की सूचना पर थाना नवाबाद में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
- राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed