{"_id":"5e52d2c08ebc3ef3f93116fd","slug":"transport-nagar-jhansi-news-jhs1608647120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगारा में तीस एकड़ जमीन पर बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगारा में तीस एकड़ जमीन पर बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर
विज्ञापन
transport nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जेडीए बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त ने जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने का निर्देश दिए थे। इसके चलते रविवार को जेडीए, नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों ने दिगारा के पास तीस एकड़ जमीन को चिह्नित कर लिया है। अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही जमीन अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा।
जिले में तीन हजार से अधिक ट्रक परिवहन विभाग में दर्ज हैं। रोजाना लगभग एक हजार से अधिक ट्रकों का शहर में आवागमन होता रहता है। शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने के कारण इनमें से अधिकतर ट्रक न्यू रोड, कानपुर मार्ग स्थित आरटीओ ऑफिस के पास व भगवंतपुरा में सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं। इसके अलावा शहर में कई जगह भारी वाहनों का जमावड़ा रहता है। जिसका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ता है। जिसके चलते शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। मिनर्वा के पास तो अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा दुर्घटनाओं का भी खतरा अधिक रहता है। सालों से ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने की मांग की जाती रही है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा योजना को तैयार किया गया लेकिन योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। पिछले दिनों हुई जेडीए बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के साथ कई अधिकारियों ने दिगारा स्थित जमीन देखी। अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि जमीन का निरीक्षण किया गया है। प्रस्ताव को तैयार का शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही जमीन को खरीदने का काम शुरू कर दिया जाएगा।