फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transport department officials are resting, online challan of dozens of trucks sitting at home

परिवहन विभाग के अफसर कर रहे आराम, दर्जनों ट्रकों का घर बैठे कर दिया ऑनलाइन चालान

Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Transport department officials are resting, online challan of dozens of trucks sitting at home
झांसी। परिवहन विभाग के अफसर कड़ी धूप में बाहर निकलने की बजाय घर व दफ्तर में बैठकर ट्रकों के ऑनलाइन चालान काट रहे हैं, इनका यह खेल तो तब सामने आया जब दर्जन भर से ज्यादा ट्रक मालिक चालान की कॉपी लेकर न्यायालय की चौखट तक पहुंच गए। ट्रक मालिकों का कहना है कि उन्हें जिस अवधि का चालान थमाया जा रहा है उस दौरान उनके ट्रक सड़क पर उतरे ही नहीं, अगर कोई ट्रक चलाया भी गया तो ओवरलोडिंग नहीं की गई। जबकि इनमें अधिकांश चालान ओवरलोडिंग के बताए जा रहे हैं और तो और कई चालानों की जगह व तिथि भी एक ही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी टोल प्लाजा की मदद से घर या दफ्तर में बैठे-बैठे ऑनलाइन चालान काट रहे हैं। ऐसे में एक-दो नहीं दर्जन भर से ज्यादा ट्रक मालिक इनका शिकार हो रहे हैं। दो-तीन महीने पुराने ऑनलाइन चालान देखकर ट्रक मालिकों के होश उड़े हुए हैं। अब ये सभी न्याय पाने के लिए न्यायालय और आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इनमें जो केस सामने आए हैं उनमें परिवहन विभाग के अफसरों ने अभियान के तहत अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए ट्रक संख्या यूपी 93 बीटी 3942 पर 21 टन का अतिरिक्त भार दिखाते हुए 62 हजार का चालान कर दिया। वहीं चालान में तारीख एक मार्च 2022 दिखाई गई और चालान 25 मई 2022 को काटा गया। अफसरों ने ट्रक का चालान करने की जगह में भी खेल कर दिया। चालान के मुताबिक ट्रक को सेमरी टोल प्लाजा पर ओवरलोड दिखाया और उसका चालान आरटीओ ऑफिस के पास नकटा चोपड़ा पर काटने का दर्शाया गया। जबकि यह स्थान सेमरी टोल प्लाजा से तकरीबन 60 किसी की दूर है। ऐसे में जब चालान का नोटिस ट्रक स्वामी संगीता के पास पहुंचा, तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में ट्रक संख्या यूपी 93 सीटी 1429 पर 13 टन का अतिरिक्त भार दिखाते हुए 46 हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके ओवरलोड होने की तारीख भी एक मार्च 2022 दिखाई गई और चालान 25 मई 2022 को काटा गया। इसमें भी ट्रक को सेमरी टोल प्लाजा पर ओवरलोड दिखाकर उसका चालान आरटीओ ऑफिस के पास नकटा चोपड़ा पर काटा गया। चालान का नोटिस अब ट्रक स्वामी बहादुर सिंह निवासी ग्राम वनगुवां थाना बरुआसागर के पास पहुंचा है। ट्रक मालिकों का आरोप है कि अफसरों के इस खेल में टोल प्लाजा के कुछ लोगों की मिलीभगत है। इसी से कंपनी में खड़े ट्रकों को ओवरलोड दिखा कर चालान किए जा रहे। उधर, महानगर में रहने वाले ट्रक स्वामी विनय और अशोक गोस्वामी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ट्रक स्वामियों को जबरन परेशान किया जा रहा है। विभाग के अफसरों ने अतिरिक्त भार दिखाकर पैसे वसूलने का नया तरीका अपना लिया है।
कई ट्रकों का चालान दो से तीन लाख रुपये का काट दिया गया है। अगर समस्या का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो सभी ट्रक स्वामी ट्रकों का संचालन करना बंद कर देंगे और विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
-बलवीर सिंह परिहार, अध्यक्ष- ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन
नियम के मुताबिक ट्रक में ओवरलोडिंग होने पर मौके पर ट्रक के नंबर की आगे और पीछे दोनों तरफ फोटोग्राफी कराकर ओवरलोडिंग की रसीद पर ट्रक चालक के हस्ताक्षर कराकर उसे रिसीविंग कराई जाती है।

विजय-सचिव-ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन
शासन के आदेशानुसार टोल प्लाजा से निकलने वाले भारी वाहनों की सूची के अनुसार ओवरलोड ट्रकों के चालान ऑनलाइन किए जा रहे हैं। यदि किसी ट्रक का चालान गलत हो गया है, तो शिकायत पर ट्रक के चालान संबंधी सभी दस्तावेजों को लखनऊ मुख्यालय भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी। - प्रभात पांडेय आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed