फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   training begin

स्टेडियम में शुरू हुआ हैंडबॉल, तैराकी, बाक्सिंग एवं जूडो का प्रशिक्षण

Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
training begin
training begin
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विभागीय प्रशिक्षण शिविर हैंडबॉल, तैराकी, बाक्सिंग एवं जूडो का संचालन शुरू हो गया है। इनमें प्रशिक्षण के लिए इच्छुक खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोविड - 19 के कारण मार्च से खेल प्रशिक्षण शिविरों की गतिविधियों पर रोक लगी हुई थी।
विज्ञापन

सरकार की गाइडलाइन एवं खेल निदेशालय के निर्देशों के कारण एक बार फिर खेल गतिविधियां नए सिरे से शुरू हो गई हैं। अभी तक खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग के मानक पूरे करने वाले खेलों बैडमिंटन, टेबिल टेनिस के अभ्यास की अनुमति थी। लेकिन अब खेल निदेशालय ने विभागीय प्रशिक्षण शिविर के संचालन शुरू करने को कहा है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के अनुसार स्टेडियम में अक्तूबर माह से विभागीय प्रशिक्षण शिविर हैंडबॉल, बाक्सिंग, तैराकी एवं जूड़ो का खेल प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

इन खेलों में प्रशिक्षण के लिए इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण के लिए जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज की दो फोटो लेकर आए। शौकिया खिलाड़ियों को भी प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। उनके अनुसार इन चारों खेलों में दस वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। यह शिविर सुबह 6 बजे से नौ बजे तक और शाम को 4 बजे से सात बजे तक संचालित होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed