फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   train loot case, police could not arreset any person

ट्रेन लूट कांड: एक सप्ताह बीता, पुलिस के हाथ अभी तक खाली

Mon, 30 Aug 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
train loot case, police could not arreset any person
ट्रेन लूट कांड: एक सप्ताह बीता, पुलिस के हाथ अभी तक खाली
विज्ञापन

झांसी। झांसी- कानपुर रेलखंड में पटना इंदौर एवं पुष्पक ट्रेन में हुई लूटकांड में पुलिस के हाथ अभी भी हैं। जीआरपी एसपी ने जालौन एसपी से एसओजी की सहायता मांगी है। एसपी जालौन रवि कुमार ने अपनी एसओजी टीम को मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए लगा दिया है। एसओजी टीम जीआरपी से मामले की पूरी जानकारी लेकर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

एक सप्ताह पूर्व पटना- इंदौर एक्सप्रेस और चौबीस घंटे के अंदर पुष्पक एक्सप्रेस में हुई लूट के मामले में सर्विलांस टीम सहित कई टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की लेकिन अभी तक नतीजा शून्य रहा। जिस तरह सिग्नल में मिट्टी पोतकर घटना को अंजाम दिया गया है उससे रेल प्रशासन भी अचंभित है। इससे सबक लेते हुए रेलवे के अफसर भी पुख्ता इंतजाम करने में जुटे हुए हैं ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। एसपी जीआरपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि झांसी और उरई के बीच टोल प्लाजा पर एक सप्ताह के गाड़ियों के रिकॉर्ड मांगे गए हैं। वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों और होटलों के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस टीम मोबाइल लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। सभी टीमें जांच में लगी हुई हैं। सभी के तार सर्विलांस के जरिए सभी के तार एक दूसरे से जोड़कर देखे जा रहे हैं। शीघ्र ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed