{"_id":"5d92674b8ebc3e93c8166264","slug":"trails-for-athletics-and-badminton-jhansi-news-jhs149293671","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम में हो चयन, खेल क्षमता का किया भरपूर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम में हो चयन, खेल क्षमता का किया भरपूर प्रदर्शन
विज्ञापन
trails for athletics and badminton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम में हो चयन, खेल क्षमता का किया भरपूर प्रदर्शन
झांसी। खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स और बैडमिंटन टीमों के चयन के लिए ट्रायल्स हुए। एथलेटिक्स में 28 महिला खिलाड़ियों ने और बैडमिंटन में 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने खेल कौशल क ा प्रदर्शन किया। चयनित झांसी मंडल की टीम मंगलवार को घोषित कर दी जाएगी।
स्टेडियम में ट्रायल्स में शामिल हुए खिलाड़ियों ने 1500 मीटर, आठ सौ, चार सौ और सौ मीटर दौड़ के साथ ही जेवलिन थ्रो, डिस्कस, लंबी कूद में प्रतिभाग कर अपनी शारीरिक ऊर्जा और खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चयनकर्ता में एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह, शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद निजाम, हरविंदर कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक दिनेश रजक रहे। वहीं स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में प्रतिभागी 13 खिलाड़ियों ने एकल और डबल्स खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। इस दौरान चयनकर्ताओं में संजीव सरावगी, नागेंद्र वर्मा, अमरेंद्र चौधरी रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि झांसी मंडल की एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की महिला टीमें बिजनौर में 4 व 5 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्य महिला एथलेटिक्स व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगी। टीमें 3 अक्तूबर को रवाना होगी।
जिया ने जीता स्वर्ण पदक
झांसी। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 27 से 29 सितंबर के बीच राज्य स्तरीय महिला पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्राइजमनी तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें झांसी मंडल की जिया यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इवेंट बैक स्ट्रोक अंतर्गत 100, 200 मीटर में रजत और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है कि वह राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि जिया को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।