फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   traffic jam near medical college

मेडिकल कॉलेज के पास जाम, पुलिस करती आराम

Mon, 16 Sep 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
traffic jam near medical college
मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगता जाम 1
मेडिकल कॉलेज के पास जाम, पुलिस करती आराम
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क के दोनों तरफ वाहनों की भरमार है। इसके चलते दिन भर झांसी - कानपुर रोड पर जाम लगा रहता है। वाहन से निकलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार रहता है। यहां यातायात कर्मियों के नजर न आने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि समस्या दूर कराने के लिए अभियान की तैयारी की जा रही है। जल्द ही यहां अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे।
महानगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए थाना व यातायात पुलिस मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही। यहां दिन भर सड़क के दोनों ओर चार पहिया वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। ऐसे में झांसी व कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। मरीजों तक का निकलना दूभर रहता है। प्रतिदिन लगने वाले जाम से हादसे का डर भी बना रहता है। मेडिकल कॉलेज के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में प्रतिदिन इलाज कराने आने वाले लोगों का तांता लगता रहता है। साथ ही इस मार्ग पर विश्वविद्यालय भी बना हुआ है। जिस कारण छात्रों का भी आना जाना लगा रहता है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क के पीछे भी वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। अस्पतालों के सामने ही वाहन पार्क होते हैं, लेकिन आज तक यहां से वाहन हटाने की कवायद शुरू नहीं की गई। जिसका खामियाजा लोगों को जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पार करने में खतरा ही खतरा
मेडिकल कॉलेज से पैदल निकलने वाले मरीजों को खतरा बना रहता है। यहां सड़क से निकलने वाले वाहन तेज गति से निकलते हैं। ऐसे में यहां किसी तरह की कार्रवाई न होने से आए दिन हादसे भी होते हैं। दो दिन पहले भी बस चालक ने एक दंपती को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed