फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   traffic chalan

लॉकडाउन में सुकुवां ढुकुवां बांध जाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने चालान काटे

Mon, 31 Aug 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
traffic chalan
सुकुवां - ढुकुवां रोड पर चालान काटती पुलिस। - फोटो : REPORTERS
झांसी। लॉकडाउन में सुकुवां ढुकुवां बांध पर मौजमस्ती करने गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 50 से अधिक लोगों के चालान काट दिए गए। वहीं, कई जगह दुकान खोलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन कर रखा है। इसके बाद भी लोग घरों से निकल रहे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सुकुवां ढुकुवां और माताटीला बांध घूमने के लिए पहुंचे थे। मगर पुलिस कार्रवाई से बच गए थे। रविवार को एसडीएम सदर राजकुमार और सीओ सदर हिमांशु गौरव के नेतृत्व में सुकुवां ढुकुंवा बांध पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। पुलिस चेकिंग की खबर लगने पर तमाम लोग बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। इसी तरह नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार, सदर बाजार, प्रेमनगर, बबीना, बड़ागांव, बरुआसागर, चिरगांव, गुरसराय, समथर, एरच, मोंठ, पूंछ, मऊरानीपुर, कटेरा, टहरौली, गरौठा, शाहजहांपुर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 60 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बिना कारण घर से निकले 400 से अधिक लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। इनमें कई मास्क नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस महानगर में इलाइट, चित्रा चौराहा, खंडेराव गेट, मिनर्वा, बीकेडी, बस स्टैंड, मेडिकल, मसीहागंज आदि स्थानों पर देर रात तक चेकिंग करती रही। चार पहिया वाहनों की डिक्की आदि की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लॉकडाउन में दुकान खोलकर सामान बेचने पर सदर बाजार पुलिस ने भट्टागांव टेंपो स्टैंड के पास निवासी देवेंद्र सेन व बड़ा कुआं सिंगर्रा निवासी ललित जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed