फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traders of Bundelkhand are not getting sand buyers

बुंदेलखंड के कारोबारियों को नहीं मिल रहे बालू के खरीददार

Tue, 31 Aug 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Traders of Bundelkhand are not getting sand buyers
झांसी। बुंदेलखंड के कारोबारियों को दूसरे राज्य में थोक में बालू के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। इससे रेलवे में बालू की बुकिंग ठप पड़ गई है। दिसंबर 2020 में पहली बार बांदा व खैरार साइडिंग से करौली राजस्थान के लिए बालू बुक की गई थी, जिसमें रेलवे को 45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

बुंदेलखंड से गेहूं, चावल, खली, पेट्रोल- डीजल, केरोसिन, खाद, गिट्टी, सीमेंट दूसरे राज्यों में मालगाड़ी से भेजा जाता है। साथ ही, कुछ समय से ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट से एश (राख) रूपनगर पंजाब, गाजियाबाद, मैहर व सतना भी भेजी जाने लगी है। मुरैना ने बाजरा का भी लदान होने लगा है। उक्त वस्तुओं का लदान झांसी, रायरु, मालनपुर, ग्वालियर, मुरैना, ललितपुर, दतिया, निवाड़ी,भीमसेन, उरई, डबरा, निवाड़ी व बांदा स्टेशन की साइडिंग से होता है। रेलवे को दिसंबर 2020 में बालू के नए ग्राहक मिले थे। पहली बार बांदा व खैरार साइडिंग से करौली राजस्थान के लिए बालू बुक की गई थी। इससे रेलवे को 45 लाख आय अर्जित हुई थी। लेकिन इसके बाद से दूसरे राज्य के कारोबारी थोक में बालू लेने के लिए तैयार नहीं हुए। क्योंकि उनके पास इतनी बालू एक साथ रखने के लिए जगह नहीं है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बालू की बुकिंग के लिए रेलवे तैयार है।
विज्ञापन

मंडल में 183 फर्म पंजीकृत
रेलवे मालभाड़ा बढ़ाने के लिए नए ग्राहक बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है। मंडल में अभी 183 ऑनलाइन फर्म पंजीकृत हैं, जो अपना माल दूसरी जगह भेजते हैं। मंडल को हर महीने मालभाड़े से औसत 60 करोड़ की आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी जानिए
मालगाड़ी के एक वैगन में 1280 बोरा माल रखा जा सकता है। इसी तरह 70 टन बालू को रखा जा सकता है। 58 बक्सों के एक रैक में चार हजार टन बालू आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed