फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traders angry with transfer fee shouted

Jhansi News: नामांतरण शुल्क से नाराज व्यापारियों ने भरी हुंकार

Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Traders angry with transfer fee shouted
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। नगर निगम की ओर से दुकानों का नामांतरण शुल्क और किराया बढ़ाने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हठवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा निगम प्रशासन के रवैये की वजह से उनके व्यापार पर संकट आ गया।
सुभाषगंज व्यापार मंडल, झांसी नगर निगम बाजार संघर्ष समिति समेत अन्य व्यापार संघ के बैनर तले व्यापारियों ने सोमवार को जुलूस निकाला। इस दौरान कारोबारियों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर बढ़ाया गया शुल्क वापस नहीं लिया गया तो निगम में क्रमिक अनशन करेंगे। बाजार को अनिश्चितकालीन बंद करके भी विरोध जताया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, बीके पांडेय, अनिल सुडेले, दिनेश जोशी, संजय शर्मा, अरुण राय, राजू अग्रवाल, श्यामी राय, शरीफ कुरैशी समेत सैकड़ों लोग रहे।
विज्ञापन



इनसेट
सिकमी किरायेदारों के लिए शुरू हुई ओटीएस स्कीम

नगर निगम की दुकानों पर काबिज सिकमी किरायेदारों को नियमित करने के लिए आरंभ हुई एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोला है। ओटीएस के तहत निगम ने सिकमी किरायेदारों को निर्धारित रकम जमा करके दुकान अपने नाम कराने की सुविधा दी है लेकिन सिकमी किरायेदारों के मुताबिक इसका नामांतरण शुल्क काफी अधिक तय किया गया है। इसे सामान्य दुकानदार नहीं चुका सकता। वहीं, निगम अफसरों का कहना है जो नामांतरण शुल्क तय किया गया, वह बाजार मूल्य से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed