{"_id":"6161af668ebc3e05ec301e71","slug":"tractor-trolley-overturned-in-budha-canal-in-jhansi-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बूढ़ा नहर में पलटी सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बूढ़ा नहर में पलटी सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक की मौत
Sat, 09 Oct 2021 08:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:34 PM IST
सार
उन्नाव बालाजी मार्ग पर बूढ़ा गांव के पास स्थित एक गोदाम से एक ट्रैक्टर सीमेंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। नहर की पगडंडी से होते हुए ट्रैक्टर आगे जा रहा था, इसी दौरान अचानक पगडंडी में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। पूरा ट्रैक्टर ट्राली नहर में जा गिरा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपरी बाजार थाना के बूढ़ा नहर पुल के पास सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर नहर के अंदर गिर गया। ट्राली के नीचे दब जाने से चालक श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई। सीपरी पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
उन्नाव बालाजी मार्ग पर बूढ़ा गांव के पास स्थित एक गोदाम से एक ट्रैक्टर सीमेंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। नहर की पगडंडी से होते हुए ट्रैक्टर आगे जा रहा था, इसी दौरान अचानक पगडंडी में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। पूरा ट्रैक्टर ट्राली नहर में जा गिरा। ट्राली में सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं। इसी के नीचे चालक श्रवण कुमार मिश्रा (44) पुत्र कौशल किशोर निवासी सिद्घेश्वर नगर आईटीआई दब गया। ट्रैक्टर टॉली पलट जाने से वहां मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की लेकिन, सीमेंट की बोरियां लदी होने की वजह से उनको कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में इंस्पेक्टर सीपरी बाजार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगवाकर ट्रॉली हटवाई गई। तब तक श्रवण कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार के मुताबिक ट्रैक्टर पर सिर्फ चालक ही मौजूद था।
विज्ञापन