फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor hits bike, youth dies, cousin referred

Jhansi News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चचेरा भाई रेफर

Mon, 01 Apr 2024 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tractor hits bike, youth dies, cousin referred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मजदूरी कर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।

कोतवाली अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी नीरज (22) शुक्रवार सुबह अपने चचेरे भाई विकेश (25) के साथ बाइक से मजदूरी करने कस्बा महरौनी गया था। देर शाम दोनों भाई घर लौट रहे थे। वे ग्राम छिल्ला के पास स्थित नहर के समीप पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय नीरज की मौत हो गई, जबकि विकेश को झांसी में भर्ती कराया गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed