{"_id":"6360196f0ef1014f10343d73","slug":"tractor-accident-uncle-dead-jhansi-news-jhs231922972","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल
Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, दोनों धान बेचने जा रहे थे। इसी दरम्यान ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोमवार की रात बड़ागांव थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। दोनों धान बेचने जा रहे थे। इसी दरम्यान ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़री निवासी जगमोहन कुशवाहा (50) अपने भतीजे अच्छेलाल के पुत्र चंदन (30) के साथ ट्रैक्टर से धान बेचने चिरगांव मंडी जा रहे थे। कानपुर हाईवे पर दिगारा में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई और दोनों उसकी चपेट मेें आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यातायात भी बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने जगमोहन कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन