फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tracktor hit the baradari wall

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पीतांबरा मंदिर के सामने बनी बारादरी भरभराकर गिरी

Tue, 25 May 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
tracktor hit the baradari wall
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पीतांबरा मंदिर के सामने बनी बारादरी भरभराकर गिरी
विज्ञापन

दतिया। सोमवार की शाम रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पीतांबरा मंदिर के सामने बनी बारादरी भरभराकर गिर गई। बारादरी के मलबे से नीचे वहां खड़ीं कई बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। संयोग रहा कि यह हादसा कोरोना कर्फ्यू के दौरान हुआ। इस कारण सड़क पर आवागमन न के बराबर था। नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सोमवार की शाम करीब सात बजे रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से बारादरी के नीचे से निकली। इसी दौरान चालक ने बारादरी के एक खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सड़क को कवर करके बनाई गई बारादरी भरभरा कर गिर गई। गुलाबी पत्थरों से बनी इस बारादरी के मलबे में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली भी दब गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्राली का चालक पत्थरों की चपेट में आने से बच गया। वह ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय कुमार और एसपी अमन सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बारादरी के पत्थर और मलबा उठाने का काम शुुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed